Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिसीएम गहलोत और पायलट का लंबे समय बाद आज होगा आमना-सामना

सीएम गहलोत और पायलट का लंबे समय बाद आज होगा आमना-सामना

देहरादून: भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान आने से पहले कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी| 33 नेताओं की समन्वय समिति की आज कांग्रेस वॉर रूम में पहली बैठक बुलाई गई| इसी बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल होंगे।

25 सितंबर को कांग्रेस दल की बैठक के बाद कांग्रेस में सियासी संकट देखने को मिला था। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक साथ नहीं दिखे| सीएम गहलोत और पायलट आज एक साथ एक मंच पर दिखाई देंगे। 

जानकारी के अनुसार राजस्थान में खबर उड़ी कि सचिन पायलट को सत्ता सौंपी जा सकती है। इसी बीच 25 सितंबर को गहलोत समर्थक मंत्रियों ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक का बहिष्कार कर दिया था। मंत्री शांति धारीवाल के घर पर विधायकों की बैठक रखी गई। जिसके बाद मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी समेत अन्य विधायकों ने स्पीकर सीपी जोशी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान के दोनों पर्यवेक्षक अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे को वापस दिल्ली लौटना पड़ा था। इसके बाद से ही गहलोत और पायलट कैंप के विधायकों में बयानबाजी जारी है। 

भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में आने से पहले पायलट समर्थकों ने एक बार फिर दबाव बनाना शुरू कर दिया| पायलट कैंप के मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि सचिन पायलट को सीएम बनाना चाहिए, तब ही कांग्रेस सरकार दोबारा सत्ता में आएगी|

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments