Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधनशे की लत के चलते युवक ने ली माता-पिता समेत परिवार के...

नशे की लत के चलते युवक ने ली माता-पिता समेत परिवार के चार सदस्यों जान

देहरादून: एक युवक ने नशे की आदत के चलते घरवालों से पैसों की मांग की और मना करने पर एक-एक कर घरवालों की हत्या कर दी I युवक ने अपने माता-पिता, बहन और दादी को मौत के घाट उतार दिया I इस घटना से आसपास के लोग भी दंग हैं I

पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में स्थित राजनगर पार्ट-2 में केशव नाम के 25 वर्षीय युवक ने मंगलवार रात को दादी दीवानो, पिता दिनेश, मां दर्शन और बहन उर्वशी की गला रेतकर हत्या कर दी।

केशव के चचेरे भाई के मुताबिक, केशव अपनी दादी दीवानो से बहुत प्यार करता था। दोनों में खास लगाव भी था। वहीं, मंगलवार रात को पैसे नहीं देने पर वह अपनी दादी से इस कदर नाराज हुआ कि उसने अपनी दादी की गला रेत कर हत्या कर दी। चचेरे भाई के मुताबिक, केशव के पिता दिनेश और मां दर्शन उसकी नशा करने की आदत से परेशान थे और पैसे देने से साफ मना कर देते थे, इसलिए वह दादी से पैसे मांगता था और दादी भी इनकार कम ही करती थी। बावजूद इसके जब पैसे देने से दादी ने मना किया तो झटके से केशव ने दीवानों का गला रेत दिया।

बताया जा रहा है कि परिवार के चार लोगों की हत्या का आरोपित युवक कुछ दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से वापस आया था। मंगलवार रात को उसका किसी बात को लेकर घर के सदस्यों से झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने चारों की हत्या कर दी। हैरत की बात यह है कि आरोपित ने हत्या को अंजाम देने के बाद कहीं भागने की कोशिश नहीं की। इतना ही नहीं, वह घर में ही पुलिस के आने तक शव के पास बैठा रहा। सूचना मिलने पर आरोपित को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments