Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिप्रेमचंद अग्रवाल के जन सुनवाई कार्यक्रम में काले झंडे लेकर प्रदर्शन करने...

प्रेमचंद अग्रवाल के जन सुनवाई कार्यक्रम में काले झंडे लेकर प्रदर्शन करने उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, इस्तीफे की मांग पर अड़े

देहरादून: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के जन सुनवाई कार्यक्रम में काले झंडे लेकर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की।

नगर पालिका के टाउन हॉल में आयोजित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के जन सुनवाई कार्यक्रम में काले झंडे लेकर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें डाकपत्थर स्थित गेस्ट हाउस ले जाया गया है।

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष संजय किशोर और सभासद शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में तिलक भवन में एकत्र हुए। जहां से उन्होंने कार्यक्रम स्थल के लिए कूच किया, लेकिन उन्हें पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से पहले ही बाजार चौकी पर बैरिकेट लगाकर रोक लिया।

कार्यक्रम स्थान पर जाने की मांग पर अड़े कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संजय किशोर और सभासद शम्मी प्रकाश ने कहा कि भाजपा के नेता अपने नाते रिश्तेदारों को नौकरी पर लगवा रहे हैं। आम बेरोजगार खुद को ठगा महसूस कर रहा है। कहा कि नैतिकता के आधार पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को भी इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराने और इसमें संलिप्त लोगों को जेल भेजने की मांग की। उन्होंने भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराने और इसमें संलिप्त लोगों को जेल भेजने की मांग की।

गिरफ्तार होने वालों में सभासद गिरीश हन्नी सप्पल, सभासद लवलेश शर्मा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य नितिन कुमार, फईम अंसारी, राहुल वर्मा, असद खान आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments