Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमिड डे मील बनाने के दौरान रसोईघर में लगी आग, 174 बच्चों...

मिड डे मील बनाने के दौरान रसोईघर में लगी आग, 174 बच्चों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

देहरादून: मझरा हसन के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील बनाने के दौरान रसोई घर में प्रेशर कुकर फटने के बाद सिलिंडर के पाइप में आग लग गई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति को कोई हानि नहीं पहुंची I

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मझरा हसन के राजकीय प्राथमिक विद्यालय झगड़पुरी में मिड डे मील बनाने के दौरान रसोई घर में प्रेशर कुकर फटने के बाद सिलिंडर के पाइप में आग लग गई। आग लगते ही भयभीत भोजन माता ने शोर मचा दिया और प्रभारी प्रधानाध्यापिका जानकी पांडेय ने 112 और फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी। गनीमत रही कि समय रहते स्कूल में मौजूद सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया।

सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शराफत अली मंसूरी और थाने से पहुंचे सिपाही लालता प्रसाद व मोहन बोरा ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका जानकी पांडेय, भोजन माताओं और ग्रामीणों की मदद से स्कूल में मौजूद 174 बच्चों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments