Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeअपराधबोलेरो गाड़ी में सवार बदमाशों ने किया गूंगी युवती से गैंगरेप

बोलेरो गाड़ी में सवार बदमाशों ने किया गूंगी युवती से गैंगरेप

देहरादून: बाड़मेर जिले में एक गूंगी दलित युवती से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। बदमाश युवती को बोलेरो गाड़ी में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया | परिजन लहूलुहान हालत में युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है |

पीड़िता के पिता ने धोरीमन्ना थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी मूक बधिर पुत्री एमआरटी रोड के पास शाम को अपने खेत में ही बकरियां चरा रही थी। इस दौरान बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए बदमाश युवती का मुंह दबा कर पास में वन विभाग के एरिया में लेकर गए और वहां उसके साथ बदमाशों ने गैंगरेप किया। युवती के बेहोश होने पर बदमाश वहां से फरार हो गए।

पीड़िता के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसे ढूंढने लगे। परिजनों को युवती वन विभाग के एरिया में लहूलुहान और बेहोशी की हालत में मिली। जिसके बाद परिजनों ने उसे धोरीमन्ना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बाड़मेर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पीड़ित युवती के स्वास्थ्य की जानकारी ली और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल करवाया जाएगा। साथ ही डॉग स्क्वायड टीम सहित पुलिस एक्सपर्ट तकनीकी टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस की स्पेशल टीमें अज्ञात बदमाशों का पता लगाने के लिए जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments