Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeहादसाहाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डंपर, चालक की मौके पर मौत,...

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डंपर, चालक की मौके पर मौत, परिचालक घायल

देहरादून: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक डंपर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि परिचालक बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डंपर जलकर पूरी तरह खराब हो गया।

गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे भगवानपुर  लालवाला निवासी डंपर चालक गयूर और परिचालक तालिब निवासी मानुबास माधोपुर के पास डंपर से मिट्टी लेकर पहुंचे थे। इस दौरान गयूर ने मिट्टी उतारने के लिए हाइड्रोलिक उठाई तो डंपर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आ गया। जिससे डंपर में आग लग गई और गयूर की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि परिचालक तालिब गंभीर रूप से झुलस गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालिब को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments