Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधदोस्तों ने की दगाबाजी, बिजली की तार से गला घोटकर ली युवक...

दोस्तों ने की दगाबाजी, बिजली की तार से गला घोटकर ली युवक की जान

देहरादून: शराब के नशे में दोस्तों के बीच हुई अनबन में एक युवक ने गवाई जान I युवक का बिजली की तार से गला घोटकर आरोपी फरार हो गये I पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है I

नैनीताल जिले के रामनगर में रविवार रात दोस्‍तों के बीच हुए विवाद में एक युवक की हत्‍या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक रामनगर के कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सेमलखलिया निवासी भास्कर पांडे 27 पुत्र स्वर्गीय महेश पांडे बैंक में लोन दिलाने का काम करता था। रविवार रात में भास्कर पांडे घर से अपने दोस्त अवदेश जीना के यहां जाने की बात कहकर निकला था।

अवदेश जीना खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में क्लर्क है। उसे कार्यालय के समीप ही पुलिस चौकी खताड़ी के पीछे जीआईसी का सरकारी कमरा मिला हुआ है। भास्कर ने क्लर्क अवदेश व दो अन्य लोगों के साथ शाम से पार्टी की। रात दस बजे के बाद भास्कर का शराब पीने के दौरान दोस्तों से झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई की भास्कर के दोस्तों ने बिजली की तार से गला घोटकर उसकी जान ले ली I

सर पर भी चोट के निशान

पुलिस के मुताबिक शव की हालत देख के अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले उसके सिर पर वार किया। उसके बाद बिजली के तार से गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गए। सुबह हत्या की सूचना मिलने पर सीओ बलजीत भाकुनी, कोतवाल अरुण सैनी मौके पर पहुंचे।

मृतक के शव के समीप शराब की बोतलें, मटन, चावल, चिप्स आदि पड़े हुए मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि घटना में चार लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। आरोपितों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments