Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डविक्रम/आटो हटाए जाने के विरोश में प्रदेशभर में प्रदर्शन, सरकार पर लगाए...

विक्रम/आटो हटाए जाने के विरोश में प्रदेशभर में प्रदर्शन, सरकार पर लगाए कई आरोप

देहरादून: विक्रम टैम्पो महासंघ ने उत्तराखंड शासन के डीजल चलित विक्रम/आटो को हटाये जाने के निर्णय के विरोध मे प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।

सोमवार को ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर स्थित विक्रम टैम्पो महासंघ कार्यालय के‌ समक्ष सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए ‌पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए महासंघ अध्यक्ष मंहत विनय सारस्वत ने कहा कि जब तक सरकार हमारी समस्त मांगें नहीं मान लेती तब तक उत्तराखंड विक्रम टैम्पो महासंघ सरकार की गलत नीतियों के विरोध में आंदोलन जारी रखेगा।

छोटे परिवहन व्यवसायों को कुचलने का काम कर रही है सरकार

महंत विनय सारस्वत ने बताया कि इस कड़ी में पूरे उत्तराखंड प्रदेश में सरकार की गलत नीतियों (डीजल के आटो- विक्रम को सड़कों से हटाने) के विरोध में सरकार को जगाने के लिए लिए आज पूरे प्रदेश में पुतले फूकें जा रहे हैं।

वहीं मुनिकीरेती विक्रम यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि सरकार छोटे परिवहन व्यवसायों को कुचलने का प्रयास कर रही है। उत्तराखंड विक्रम टैम्पो महासंघ की ओर से पिछले दिनों विधान सभा घेराव के बाद भी सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है। सरकार अपनी गलत नीतियों को जब तक वापस नहीं लेती है, तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।

रोजगार देने के बजाय छीनने का कार्य कर रही है सरकार

डोईवाला में भी 10 साल पुराने डीजल वाहनों को हटाने के विरोध में डोईवाला विक्रम एसोसिएशन से जुड़े तमाम विक्रम चालकों व मालिकों ने विक्रम यूनियन स्टैंड से लेकर डोईवाला चौक पर प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली।

इस दौरान उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका गया। ट्रक यूनियन के अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि सरकार रोजगार देने की बजाय रोजगार छीनने का कार्य कर रही है। एसटीए की बैठक में लिए गए इस निर्णय से सैकड़ों विक्रम चालक बेरोजगार हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments