Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeहादसापिटबुल का शिकार बना नौ साल का बच्चा, हाथ और पैर का...

पिटबुल का शिकार बना नौ साल का बच्चा, हाथ और पैर का नोचा मांस

देहरादून: कनखल क्षेत्र में एक बच्चे पर पड़ोस के पिटबुल डॉग ने हमला कर उसे घायल कर दिया। कुत्ते ने उसके हाथ और पैर से मांस नोच दिया। बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। परिजनों ने पड़ोसी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस के मुताबिक, विशाल गुप्ता निवासी शेखपुरा कनखल का नौ वर्षीय पुत्र ज्योतिर गुप्ता शनिवार को अपनी बुआ के घर मिश्रा गार्डन गया हुआ था। विशाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले शुभम राम चंदवानी के घर से आए पिटबुल डॉग ने घर के बाहर खेल रहे उनके बेटे पर हमला कर दिया।

आरोप लगाया कि डॉग ने कई जगह नोचकर घायल कर दिया है। कई बार पड़ोसियों को कुत्ते को खोलकर न रखने की बात कही जा चुकी है। सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments