Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिमहिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के सवालों से बचने के लिए...

महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के सवालों से बचने के लिए सरकार ने दो दिन में निपटाया विधानसभा सत्र: हरीश रावत

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली के छावला केस और अंकिता भंडारी हत्याकांड की पैरवी को लेकर निराशा जताई है I इसको लेकर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर भी निशाना साधा है I साथ ही उन्होंने इस मामले में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजिजू से मिलने की बात भी कही I

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में प्रवासी उत्तराखंडयों की एक बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम रावत ने कहा कि दोनों ही मामलों में सरकारों का अब तक का रवैया बेहद निराशाजनक रहा है। हरीश रावत ने उत्तराखंड से चुने सांसदों से आठ दिसंबर से शुरू हो रहे संसद सत्र में इन मामलों को उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनका मूकदर्शक बने रहना, उत्तराखंड की जनता के लिए चिंता का विषय बन गया है। 

पूर्व सीएम ने विधानसभा का सत्र मात्र दो दिन में समाप्त करने पर इसे सरकार की विफलता बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं पर सरकार को जवाब नहीं देना पड़े, इसलिए पांच दिन के सत्र को दो दिन में निपटा दिया गया।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव हरिपाल रावत, उत्तराखंड जनता संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष देव सिंह रावत, कुशाल जीना, सुनील कुमार, प्रमोद शर्मा, देवेंद्र सिंह रावत, श्रीकांत भाटिया, अनिल पंत आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments