Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeशिक्षादसवीं व बारहवीं के टॉपर्स को मिलेंगे 25-25 हजार रुपए, शिक्षा मंत्री...

दसवीं व बारहवीं के टॉपर्स को मिलेंगे 25-25 हजार रुपए, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

देहरादून: स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिक्षा मंत्री डा धन सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं भी की| प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले उन्होंने सरकारी स्कूलों ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हर प्रयास करने की घोषणा की। जिसके बाद उन्होंने उत्‍तराखंड बोर्ड में दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देना शामिल हैं| साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र, विद्यालयों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम एवं एडेड विद्यालयों में भी नए सत्र से किताबें मुफ्त में देना शामिल हैं| उन्‍होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को हर सुविधाएं मिलेगी।

उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रदेश के 22050 शिक्षकों को निशुल्क टैब, 400 इंटर कॉलेज में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का शुभारंभ नए सत्र से करने, इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के टॉपर्स को 2023 से 25-25 हजार रुपए का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।

एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत शिक्षा मंत्री डा धन सिंह ने प्रदेश के प्रत्येक वर्ष 25 बच्चे केरल और कर्नाटक जाने व आने की बात कही। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समय समय पर प्रत्येक विद्यालयों में कार्यक्रम करवाने व प्रत्येक ब्लॉक के निगम क्षेत्र में दो दो पीएम श्री वर्ल्ड क्लास का विद्यालय खोले जाने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments