Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeहादसापेट्रोल फेंककर स्टंट करना छात्र को पड़ा भारी, लगी आग

पेट्रोल फेंककर स्टंट करना छात्र को पड़ा भारी, लगी आग

देहरादून: नजीबाबाद में स्कूल से बंक मारकर स्टंट करना कुछ विद्यार्थियों को महंगा पड़ गया। एक-दूसरे पर पेट्रोल फेंककर स्टंट करने के दौरान एक छात्र आग में झुलस गया। सोशल मीडिया पर इनका यह विडियो पिछले दो दिनों से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा हैं कि कॉलेज के छात्र एक जंगल में एक-दूसरे पर पेट्रोल फेंक रहे हैं। इस दौरान बोतल से पेट्रोल फेंकते समय एक छात्र के कपड़ों में आग लग जाती है। किसी तरह छात्र आग बुझाने में सफल हो जाता है, लेकिन तब तक उसकी कमर काफी हद तक झुलस गयी। जिसके बाद स्टंट कर रहे सभी छात्रों में भगदड़ मच जाती है।

कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव चौहान ने बताया कि वीडियो में स्टंट कर रहा अभिपुरा निवासी छात्र बीते कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहा है, जिस करण स्कूल से उसका नाम काट दिया गया है। वीडियो में दिख रहे अन्य छात्रों की पहचान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई गावों के छात्र शिक्षा ग्रहण के लिए घर आते हैं, लेकिन कॉलेज नहीं पहुंचते। ऐसे विद्यार्थियों के परिजनों को सूचना दी गई है, लेकिन किसी छात्र के परिजनों ने विद्यालय आने की जहमत नहीं उठाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments