Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधचलती कैब से माँ-बच्ची को फेंका, बच्ची की मौत

चलती कैब से माँ-बच्ची को फेंका, बच्ची की मौत

देहरादून: महाराष्ट्र के मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर शनिवार को ड्राइवर ने मां-बेटी को कैब से नीचे फेंक दिया। घटना में दस महीने की बच्ची जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। कैब ड्राइवर पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है।

पुलिस ने एक आरोपी विजय कुशवाहा के खिलाफ पीएस मांडवी, पालघर जिले में आईपीसी की धारा 304 और 354 के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला और उसकी बेटी पेल्हार से वाडा तहसील के पोशेरे कैब बैठकर लौट रही थीं। कैब में अन्य यात्री भी सवार थे।

महिला ने पुलिस को बताया कि रास्ते में कैब ड्राइवर और सवार अन्य यात्रियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो उन्होंने बच्ची को छीन लिया और उसे तेज रफ्तार कैब से फेंक दिया| जिसमे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई|

पुलिस जानकारी के अनुसार महिला को भी चलती कैब से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। जिससे उन्हें चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में मांडवी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments