Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeहादसाभैंसों को चुगा रहे वन गुज्जर पर बाघ का हमला

भैंसों को चुगा रहे वन गुज्जर पर बाघ का हमला

देहरादून: भैंसों को जंगल चुगाने ले गया एक वन गुज्जर पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया| हमले के बाद बाघ वहां से भाग निकला।

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार में रसियाबढ़ रेंज के गांव दूधला दयालवाला के घने जंगल मे मवेशियों को चुगा रहे एक वन गुज्जर पर बाघ ने अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार, नोकी दासोवाली निवासी बिन्याबीन पुत्र गुलाम मुस्तफा(20) अपनी भैंसों को जंगल लेने गया था। इस दौरान युवक को बाघ की गुर्राहट की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर युवक वहीं, रुक गया।तभी अचानक बाघ ने झाड़ियों से निकलकर लंबी छलांग लगाकर युवक पर हमला कर दिया और वहां से भाग निकला। इस दौरान घायल अवस्था में युवक चीखने चिल्लाने लगा और कुछ दूर चलकर बेहोश हो गया।

युवक की आवाज सुनकर अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और वनकर्मियों को इसकी सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी कुलदीप पंवार ने युवक के पूर्ण उपचार का आश्वासन दिया और रेंज अधिकारियों की मदद से उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments