Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeहादसादो युवकों की ट्रेन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत, रेलवे...

दो युवकों की ट्रेन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक में कर रहे थे फोटोशूट

देहरादून: रेलवे ट्रैक के पास घूमने गए दो दोस्तों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई I हादसा गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र का है I पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की I

मामले में एसीपी कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतकों की पहचान महेंद्रा एंक्लेव निवासी शिवम(18) पुत्र हरीश चंद और शास्त्रीनगर रजापुर निवासी अजय(17) पुत्र बंटी कुमार के रूप में हुई है I घटनास्थल पर मौजूद एक युबक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है I

महेंद्रा एंक्लेव निवासी शिवम फास्टफूड का स्टॉल लगाता था। उसके भाई विनोद ने बताया किशिवम और अजय शाम के वक्त अपने 2 अन्य दोस्तों के साथ ट्रैक के पास गए थे। एक कुछ देर पहले ही चला गया था। इनमें से 3 युवक वहां मौजूद थे। उनमें से ही एक ने इस हादसे के बारे परिवार को जानकारी दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने बताया कि जो युवक बचा है, वह दोनों के फोटो क्लिक कर रहा था। इस दौरान दोनों ट्रैक पर ट्रेन आई और बचने के चक्कर में वह उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments