Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी के निर्देश पर सार्वजनिक शौचालय को मिलेगा व्यवासियक रूप

जिलाधिकारी के निर्देश पर सार्वजनिक शौचालय को मिलेगा व्यवासियक रूप

नैनीताल: सूचना जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सार्वजनिक शौचालय को व्यावसायिक रूप देकर सतत विकास का नमूना पेश किया है। शौचालय का डिज़ाइन इस प्रकार का है कि वह पर्यटको व राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करता रहता है। और सार्वजनिक शौचालय को डबल स्टोरी बनाकर उसको व्यावसायिक रूप देकर एक ओर जहां शौचालय मेंटेन की समस्या से निजात मिलेगा वहीं दूसरी ओर संचालक की आर्थिक भी सशक्त होगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि पर्यटन विभाग के सौजन्य से लगभग रुपये 38 लाख की लागत से इसे निर्मित किया जा रहा है। पारंपरिक कला व ब्रिटिश कालीन कला के मिश्रण से सार्वजनिक शौचालय व व्यवासिके आउटलेट निर्मित किया गया है। मुक्तेश्वर के भटेलिया में नीचे सार्वजनिक शौचालय व ऊपर व्यावसायिक आउटलेट निर्मित किया गया है जो कि एक साथ काम करेंगे। सार्वजनिक शौचालय में हाइजीन व सफाई व्यवस्था बनी रहे इसके इंसेंटिव के रूप मे संचालक कर्ता को व्यावसायिक आउटलेट भी दिया जाएगा।

इस मॉडल को किफायती दाम के साथ ही आकर्षक भी बनाया गया हैं। इसमें पत्थर की दीवार, लकड़ी का फ्लोर व टिन से रूफ निर्मित की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments