Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसक्रीय किसानों को केवाईसी संबंधी जानकारियाँ उपलब्ध कराने पर करें फोकस: विनय...

सक्रीय किसानों को केवाईसी संबंधी जानकारियाँ उपलब्ध कराने पर करें फोकस: विनय शंकर पाण्डेय

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सम्बन्ध में एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि योजना में सक्रीय किसानों को केवाईसी संबंधी जानकारियाँ उपलब्ध कराने पर फोकस किया जायI

बुधवार को रोशनाबाद कैम्प कार्यालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सम्बन्ध में बताया कि यह योजना वर्ष 2019 में लागू की गयी थी, उस समय किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिये आधार आदि आवश्यक नहीं था, लेकिन भारत सरकार द्वारा जारी नये दिशा-निर्देशों के सन्दर्भ में अब इस योजना के लिये आधार नम्बर, बैंक खाता एवं भू-अभिलेख आपस में लिंक होने के साथ-साथ ईकेवाईसी पूर्ण होनी चाहिये। उन्होेंने बताया कि इस योजना में जनपद हरिद्वार से कुल 131230 सक्रिय किसान हैं, जिनमें से काफी किसानों के आधार एवं बैंक खाते आदि लिंक होने हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों, पटवारी, वीडीओ, सीएससी केन्द्रों, राशन की दुकानों (हैण्ड बिल उपलब्ध कराते हुये)के माध्यम से जनपद के इस योजना में सक्रिय किसानों को आधार नम्बर, बैंक खाता एवं भू-अभिलेख आपस में लिंक होने के साथ-साथ ईकेवाईसी करवाने के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराई जाये तथा सबसे पहले ईकेवाईसी पर फोकस किया जाये।

विनय शंकर पाण्डये ने निर्देश दिये कि दो दिन के भीतर इसकी कार्य योजना तैयार कर ली जाये तथा एक अभियान चलाते हुये इस कार्य को 28 जनवरी,2023 तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिसकी माॅनिटरिंग सम्बन्धित क्षेत्र के एसडीएम करेंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, लीड बैंक मैनेजर संजय सन्त, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, डीएसओ मुकेश पाल, केबीएसए सोमांश गुप्ता, राम कुमार, डीपीओ सुश्री सुलेखा सहगल, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चैहान, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर(सीएससी) पीयूष गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments