Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डटिहरी झील महोत्सव की तैयारी जोरों पर, जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को लेकर...

टिहरी झील महोत्सव की तैयारी जोरों पर, जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को लेकर की बैठक

टिहरी: टिहरी झील महोत्सव 2023 के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने अधिकारीयों के साथ बैठक की। बैठक में टिहरी झील महोत्सव के दौरान आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने महोत्सव के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ कोटी कालोनी क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी तरह की व्यवस्थाओं को लेकर सम्बंधित आधिकारियों को कई अहंम निर्देश दिए

बुधवार को देर सांय जिला सभागार, नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि टिहरी झील महोत्सव 2023 10 मार्च से 12 मार्च, तक नई टिहरी एवं कोटी कालोनी टिहरी में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत आध्यात्मिक प्रकाश, स्थानीय लोक संस्कृति एवं इंडो वेस्टर्न कार्यक्रम के साथ ही योगा, मैराथन, खेल, साईकिल प्रतिस्पर्धा, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय परिधान शाॅ, लाइट एण्ड साउण्ड शाॅ, फिल्म एवं फूड फेस्टिवल, हाॅट इयर बैलून, पैराग्लाइडिंग, जेटी पर इवनिंग कार्यक्रम आदि कई कार्यक्रम किये जाने प्रस्तावित हैं।

इस मौके पर जिलधिकारी ने इसी के अनुसार सभी अधिकारियों को प्लान आउट करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम स्थल पर किट जोन, एल्डर जोन, फिशिंग जोन, स्लाइड शाॅ गैलरी, रेस्ट व चेंजिंग रूम, प्रवेश बिन्दु पर सहायता केन्द्र, सेल्फी प्वाइंट बनाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

जिलाधिकारी ने समस्त कार्यक्रम आयोजन का मैप बनाने, ड्रोन सर्वे करने व जोन वाइज साइनेज लगाने को लेकर अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग टिहरी को निर्देशित किया। डीटीडीओ को निर्देशित किया कि वाट्सएप ग्रुप बनाकर कार्यक्रमों को लेकर सभी अधिकारियों से 25 जनवरी तक सुझाव प्राप्त कर लें। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु स्कूल स्तर पर समिति गठित कर कुछ अच्छे कार्यक्रम उपलब्ध करायें।

इसके अलावा उन्होंने महोत्सव में प्रतिस्पर्धा संबंधी व्यवस्था व लोगो डिजाइन हेतु एसडीएम एवं डीटीडीओ को, एक कार्यक्रम स्थल से दूसरे कार्यक्रम स्थल तक वाहन व्यवस्था एवं वाहन में गाईड की व्यवस्था हेतु एआरटीओ एवं डीटीडीओ को, खेल आयोजन हेतु डीओ पीआरडी एवं क्रीड़ा अधिकारी को, फूड स्टाॅल हेतु पूर्ति विभाग को, पेयजल व्यवस्था हेतु जल संस्थान को साफ-सफाई व्यवस्था हेतु ईओ नगरपालिका को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही निमंत्रण पत्र, सर्टिफिकेट, गिफ्ट, मोमेंटो, प्रचार-प्रसार आदि अन्य व्यवस्थाओं हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम अपूर्वा सिंह, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, एसीएमओ एल.डी. सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक वी.के. ढौंडियाल, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान टिहरी सतीश नौटियाल, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments