Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली पुलिस ने दो आतंकियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने दो आतंकियों को किया गिरफ्तार

देहरादून: दिल्ली पुलिस के हाथ एक बार फिर बड़ी सफलता लगी हैं| पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया हैं| गिरफ्तार आतंकी चचेरे भाई है। ये पंजाब में आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे। पंजाब का एक राजनेता भी इनके निशाने पर था।

दिल्ली पुलिस ने दोनों आतंकियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार आतंकियों ने पूछताछ में बताया कि ये पंजाब में 15अगस्त, 2022 के मौके पर बड़ी आतंकी वारदात करने की साजिश रच रहे थे। पंजाब पुलिस ने जब ये मिशन फेल कर दिया तो उन्हें दूसरा टास्क दिया गया। इन्हें दिल्ली व पंजाब में आतंकी वारदात करने के लिए बोला गया। इनको पंजाब में एक राजनेता को भी निशाना बनाने के लिए कहा गया था। आरोपियों ने बताया कि पंजाब में पकड़ा गया आरडीएक्स-आईईडी व हैंड ग्रेनेड ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से पंजाब भेजे गए थे।

बता दें, इससे पहले स्पेशल सेल ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था| इन आतंकियों का नाम आतंकी अर्शदीप उर्फ लड्डा व आतंकी जगजीत सिंह उर्फ नौशाद हैं| इनका लिंक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से बताया जा रहा हैं|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments