Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधकांग्रेस नेता के बेटे समेत छह पर धोखे से जमीन बेचने का...

कांग्रेस नेता के बेटे समेत छह पर धोखे से जमीन बेचने का लगा आरोप, मुकदमा दर्ज

देहरादून: देहरादून में राजपुर पुलिस ने कांग्रेस नेता के बेटे समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इनपर धोखाधड़ी कर कई लोगों को जमीनें बेचने का आरोप हैI

राजपुर थाने में प्रदीप कुमार, अनिल कुमार गर्ग निवासी राजपुर रोड, प्रेम सिंह पयाल निवासी सिलकोटी, सुरेश नेगी निवासी सरोना, रामकिशोर बहुगुणा और अश्विनी बहुगुणा के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें अश्विनी बहुगुणा के पिता कांग्रेसी नेता हैं और कई महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर रह चुके हैं।

एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि इस गैंग का लीडर प्रदीप गर्ग है। इन्होंने लोगों को धोखे में रखकर विवादित संपत्तियों को बेचकर अवैध रूप से धन कमाया है। इनके खिलाफ राजपुर थाने में पहले से चार मुदकमे दर्ज हैं। अब इनकी संपत्तियों का आकलन किया जा रहा है। ताकि, संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments