Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeखेलरेसलर प्रोटेस्ट: पहलवानों के समर्थन में आयी गीता फोगाट और बबीता फोगाट

रेसलर प्रोटेस्ट: पहलवानों के समर्थन में आयी गीता फोगाट और बबीता फोगाट

देहरादून: विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत करीब 30 पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व कई कोच के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदशन कर रहे हैं| पहलवानों ने उनके खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया हैं। इसके बाद दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया हैं। खेल मंत्रालय ने इस मामले में भारतीय कुश्ती संघ से जवाब मांग है। वहीं इस मामले में पहलवान गीता फोगाट और बबीता फोगाट ने पहलवानों का समर्थन किया है।

गीता ने ट्वीट कर लिखा कि आज बहुत दुख: हुआ यह तस्वीर देखकर की हमारे देश के गौरव ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी दिल्ली मे जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे है। ये तानाशाही बंद होनी चाहिये आज हम पूर्ण रूप से अपने खिलाड़ी साथियो की मांगों का समर्थन करते है।

बबीता फोगाट ने लिखा कि कुश्ती के इस मामले में मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियो के साथ खड़ी हूं। मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूं कि सरकार से हर स्तर पर इस विषय को उठाने का काम करूंगी और खिलाड़ियों के भावनाओं के अनुरूप ही आगे का भविष्य तय होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments