Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधनवजात बच्चे को लिफाफे में डाल गटर में फेंका

नवजात बच्चे को लिफाफे में डाल गटर में फेंका

देहरादून: अमृतसर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं| तीन लोगों ने एक नवजात बच्चे को लिफाफे में डाल कर गटर में फेक दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, अमृतसर बी ब्लॉक रेलवे कॉलोनी में तीन अज्ञात लोगों ने नवजन्मे बच्चे को लिफाफे में डाल कर गटर में फेंक दिया। इलाके के लोगों ने बताया कि दो महिलाएं और एक पुरुष द्वारा बच्चे को गटर में फेंका गया है। मौके पर जब एक महिला ने उन अज्ञात लोगों से पूछा कि आप इधर क्या कर रहे हो तो उन्होंने बताया कि वह गटर में कूड़ा फेंक कर आए हैं।महिला को शक हुआ तो उसने जाकर देखा। गटर में एक नवजात बच्चे का शव पड़ा था। उसने आस पास के लोगो को इकट्ठा किया इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात की लाश को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments