Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराष्ट्रीयकेआरके ने की पठान फिल्म की तारीफ,यूजर्स हुए हैरान

केआरके ने की पठान फिल्म की तारीफ,यूजर्स हुए हैरान

देहरादून :शाहरुख खान की पठान फिल्म को लेकर केआरके एक ट्वीट कर तारीफ करते हुए नजर आ रहे है बता दे कमाल आर खान उर्फ केआरके अक्सर अपने ट्वीट्स की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। केआरके आए दिन फिल्म और फिल्मी हस्तियों पर तीखी टिप्पणी करते नजर आते हैं। बीते कुछ वक्त से वह शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ पर तंज कसते नजर आ रहे थे। कभी वह फिल्म के कलेक्शन को लेकर नकारात्मक टिप्पणी कर रहे थे तो कभी टिकट बिक्री को लेकर। हालांकि, आज जब फिल्म रिलीज हो गई है| तो अचानक केआरके के सुर बदले-बदले से लग रहे हैं। वह खुद को फिल्म की तारीफ करने से नहीं रोक पाए हैं। इंटरवल तक का हाल बताते हुए उन्होंने फिल्म को मनोरंजन से भरपूर करार दिया है। केआरके के मुंह से ‘पठान’ की तारीफ सुनने के बाद यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा और वह काफी मजेदार कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।

केआरके ने एक बार फिर अपने हालिया ट्वीट के जरिए यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया है। केआरके ने लिखा है, ‘अभी इंटरवल तक फिल्म देखी है और यहां तक ‘पठान’ जबरदस्त है। यह शानदार है और मनोरंजन से भरपूर है। फिल्म के फर्स्ट हाफ के लिए चार स्टार।’ लगातार फिल्म के विरोध में ट्वीट करने वाले केआरके को अचानक फिल्म की तारीफ करते देख यूजर्स हैरान हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments