Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिबीबीसी डॉक्युमेंट्री के प्रतिबंध को चुनौती देकर कर रहे सुप्रीम कोर्ट का...

बीबीसी डॉक्युमेंट्री के प्रतिबंध को चुनौती देकर कर रहे सुप्रीम कोर्ट का समय बर्बाद: किरेन रिजिजू

देहरादून: बीबीसी की डॉक्युमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के फैसलों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। इस बीच केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने याचिकाकर्ताओं पर पलटवार किया है।

केंद्रीय कानून मंत्री ने पत्रकार एन राम, एडवोकेट प्रशांत भूषण और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे कोर्ट का समय बर्बाद कर रहे हैं। रिजिजू ने ट्वीट कर लिखा कि इस तरह वे माननीय सुप्रीम कोर्ट के उस कीमती समय को बर्बाद कर रहे हैं, जहां हजारों आम नागरिक न्याय के लिए तारीखों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

बता दें कि बीबीसी डॉक्युमेंट्री पर केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। इसी के खिलाफ पत्रकार एन राम, एडवोकेट प्रशांत भूषण और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि बीबीसी डॉक्युमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ पर प्रतिबंध लगाने का सरकार का फैसला दुर्भावनापूर्ण, मनमाना और असंवैधानिक है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बीबीसी ने एक विवादित डॉक्युमेंट्री बनाई है, जिसका नाम ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ है। ये डॉक्युमेंट्री 2002 के गुजरात के दंगों से संबंधित है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments