Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपीसीएस परीक्षा शुल्क जमा नही करने पर 603 अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त

पीसीएस परीक्षा शुल्क जमा नही करने पर 603 अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त

देहरादून : 23 से 26 फरवरी के बीच पीसीएस की परीक्षा होने जा रही है |उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए पिछले साल चुने गए उम्मीदवारों से मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा कराने को कहा था | इस प्रक्रिया के चलते 603 अभ्यर्थियों को लोक सेवा आयोग ने शुल्क जमा नहीं करने पर भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया है| आयोग का तर्क है कि बार – बार चेताने के बाबजूद भी इन उम्मीदवारों ने निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा नहीं कराया |

दस अगस्त को आयोग ने शुल्क जमा कराने को लेकर पत्र जारी किया था। लेकिन 603 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा नहीं कराया है। नियमानुसार इन सभी उम्मीदवारों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया है। अब यह 23-26 फरवरी के बीच होने वाली पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए पिछले साल तीन जून, 28 जून, 29 जून, दो अगस्त, दस अगस्त, नौ सितंबर, 27 सितंबर, 20 अक्तूबर और 29 अक्तूबर को उम्मीदवार चुने गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments