Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधतेज रफ्तार एसयूवी ने महिलाओं को मारी टक्कर, 5 की मौत, 3 घायल

तेज रफ्तार एसयूवी ने महिलाओं को मारी टक्कर, 5 की मौत, 3 घायल

देहरादून: पुणे हाईवे पर एक तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क पार कर रहे महिलाओं के समूह को कुचल दिया। इस घटना में पांच महिलाओं की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं|

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात 10.45 बजे शिरोली गांव के करीब हुई। यहां 17 महिलाएं हाईवे पार करने की कोशिश कर रही थीं। ये सभी 50 किमी दूर पुणे शहर से आई थीं और हाईवे के दूसरी तरफ स्थित मैरिज हॉल में कैटरिंग के काम के लिए जा रही थीं। जब ये महिलाएं सड़क पार कर रही थीं, ठीक उसी वक्त पुणे की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार एसयूवी उनसे टकरा गई। इस घटना के बाद एसयूवी ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा ली और यू-टर्न लेकर वापस पुणे की ओर लौट गया।

इस घटना में जहां दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इस मामले में एसयूवी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments