Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने केदारनाथ की सकुशल यात्रा के संबंध में की बैठक, दिए...

जिलाधिकारी ने केदारनाथ की सकुशल यात्रा के संबंध में की बैठक, दिए कई निर्देश

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा के सुव्यवस्थित ढंग से संचालन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बैठक की I बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों द्वारा उनके स्तर से की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत, इंचार्ज सुलभ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें, इसके लिए जो भी कार्मिकों की तैनाती की जानी हैं उन कार्मिकों की तैनाती समय से कराते हुए उन्हें उनके कार्यों के बारे में उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग एवं धाम में तैनात किए जाने वाले सभी पर्यावरण मित्रों के अनिवार्य रूप से परिचय-पत्र तैयार किए जाएं तथा सभी पर्यावरण मित्रों को वर्दी भी उपलब्ध कराई जाए इसके लिए रोस्टर के आधार पर कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित कराई जाए ताकि यात्रा मार्ग में निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा सके। उन्होंने सुलभ को निर्देश दिए हैं कि उनके द्वारा जो भी यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में शौचालय तैयार किए जा रहे हैं उनको माह मार्च के अंत तक कार्य पूर्ण किया जाए तथा यात्रा मार्ग से घोड़े-खच्चरों की लीद एवं कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने जिला पंचायत को भी निर्देश दिए हैं कि सिरोहबगड़ से सोनप्रयाग तक बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त कार्मिकों की तैनाती कर ली जाए। साथ ही मयाली एवं मनसूना में लगाए गए कंपेक्टर मशीनों का कार्य हर हाल में 1 मार्च से शुरू करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भी साफ-सफाई व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें एवं उनके क्षेत्रांतर्गत जो भी शौचालय एवं यूरिन शौचालय खराब हैं या रंग-रोगन किया जाना है उनका मार्च अंत तक सभी को ठीक एवं दुरस्त कर लें तथा सभी शौचालयों में महिला व पुरुष का बोर्ड भी अनिवार्य रूप से लगाया जाए।

बैठक में इंचार्ज सुलभ इंटरनेशनल धनंजय पाठक ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम के लिए 336 पर्यावरण मित्र एवं 33 सुपरवाइजर तैनात किए जा रहे हैं जिनको उचित प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में एमआरपी एवं केदारनाथ धाम में चिकित्सा सुविधा हेतु जो भी आवश्यक उपकरण, दवाइयों एवं ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जानी हैं वह समय से सुनिश्चित कर ली जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम में तैनात किए जाने वाले डाॅक्टरों एवं स्टाफ की तैनाती 15 दिन के रोस्टर के आधार पर तैनाती की जाएगी जिन्हें उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि दवाईयों की व्यवस्थाओं के लिए निदेशालय को पत्र प्रेषित किया गया है तथा उपलब्ध खाली ऑक्सीजन सिलेंडरों को भरवाने की व्यवस्था की जा रही है। कहा कि केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग से एमआरपी से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था की गई है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, परियोजना निदेशक केके पंत, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, जखोली परमानंद राम, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ हर्षवर्धन रावत, तिलवाड़ा वासुदेव डंगवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments