Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डछात्रों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, सीएम ने किया...

छात्रों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, सीएम ने किया एलान

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों को आईएएस-पीसीएस समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग देने की घोषणा की हैं। साथ ही सीएम ने छात्रों के लिए हर जिले में पुस्तकालय भी बनाए जाने की बात कही हैं। सीएम ने इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री उत्थान और ज्ञानकोष योजना शुरू करने की घोषणा की।

सीएम ने कहा कि सीएम उत्थान योजना के तहत राज्य में छात्रों को आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी। आर्थिक स्थिति की वजह से इन परीक्षाओं की तैयारी न कर पाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सुविधा होगी।

सीएम ने पांच विषयों के चयनित 150 सहायक अध्यापकों को नियुक्तिपत्र देते हुए कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में राज्य में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए एक अभिनव प्रयास के रूप में इस रोजगार मेले की शुरुआत की गई है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अधिक से अधिक मौके पर उपलब्ध करवाए जाएं। इसके लिए खाली पदों को भरने के लिए प्रयास के साथ ही नियमित समीक्षा की जा रही है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी हर 15 दिन में इसकी समीक्षा कर रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments