Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधरंजिश के चलते चाची पर किया धारदार हथियार से हमला

रंजिश के चलते चाची पर किया धारदार हथियार से हमला

रुद्रपुर: पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने अपनी चाची व उसके दो छोटे बच्चों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोगों के आ जाने से हमलावर मौके से भाग गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गुलशन निवासी ग्राम कच्ची खमरिया ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने घर पर अकेली थी। उसका पति घर पर नही था। आरोप है कि उसके जेठ का लडका शमी मलिक पुत्र आफाक जोकि और उनके परिवार के बीच पुरानी रंजीश थी I जिसके चलते आरोपी शमी 27 फरवरी की शाम उसके घर पर आया और आते ही उससे गाली गलौच करते हुऐ उस पर धारदार हाथियार से जान लेवा हमला कर दिया। उसके बाल खींचकर बाहर तक ले आया। उसके छोटे-छोटे दो बच्चे रोने लगे तो वह उन पर भी जानलेवा हमला करने लगा।  

महिला बडी मुश्किल से अपने दोनो बच्चो को लेकर जान बचाकर भागी। बताया कि हमलावर शमी ने उसका पीछा किया। शोर शराबा करने पर  मोहल्ले के लोग एकत्रित होने लगे। यह देख शमी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। महिला ने बताया कि  जानमाल का खतरा बना हुआ है। एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रपट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments