Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधनशेडी बेटे ने चाकू से गोदकर की पिता की हत्या

नशेडी बेटे ने चाकू से गोदकर की पिता की हत्या

देहरादून: पंतनगर थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है I नशेड़ी बेटे ने अपने पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस पूछताछ में पता चला है की पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर एक निवासी भजमन गिरी शराब पीने का आदि था। शराब पी कर वह घर में आए दिन झगड़ा करता रहता था। बृहस्पतिवार की देर रात भी वह शराब पी कर घर में झगड़ा कर रहा था।

इसी बीच बचाव करने आए पिता दीवान गिरी पर आरोपी भजमन गिरी ने चाकू से हमला बोला दिया। बताया जा रहा है कि सीने में धारदार हथियार के वार से दीवान गिरी घायल हो गए। आनन फानन में घायल को किच्छा अस्पताल ले जाया गया जहा पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। आधी रात को मृतक के छोटे बेटे अंकित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि अभी परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments