Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeहादसाबाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत और दूसरा घायल

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत और दूसरा घायल

देहरादून: कन्नौज जिले में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गयी| हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद एक बाइक को पास के गांव के लोग उठा ले गए। मृतक का शव सौ शैय्या अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया, जबकि घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे हाथिन गांव निवासी दिनेश सिंह (50) छिबरामऊ गांव वापस जा रहे थे। उसी दौरान कपूरपुर गांव निवासी अरबाज (20)  बाइक लेकर छिबरामऊ की तरफ आ रहा था। कपूरपुर मोड़ पर दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दिनेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरबाज घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर शव को सौ शैया अस्पताल भिजवाया। जबकि हादसे के सूचना पाकर अरबाज के परिजन समेत गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलावस्था में उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। कपूरपुर गांव के लोग उसकी क्षतिग्रस्त बाइक को भी मौके से उठा ले गए।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी सुनीता देवी चौहान अपने पुत्र गौरव व बेटी अनामिका के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। हादसे की सूचना पाकर तीनों दिल्ली से गांव के लिए रवाना हो गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments