Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डगर्मी ने दिखाए तेवर, 30 डिग्री पार पहुंचा तापमान

गर्मी ने दिखाए तेवर, 30 डिग्री पार पहुंचा तापमान

देहरादून: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के साथ ही मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ने लगा है। पिछले तीन दिन में मौसम के बदले मिजाज के चलते जहां हल्की बूंदाबांदी से तापमान में कमी आई थी, वहीं अब गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी दून में सीजन में पहली बार बृहस्पतिवार को पारा 30.2 डिग्री पर पहुंच गया। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके अलावा पंतनगर में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री, टिहरी में 20.2 और 7.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी पड़ने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को सेहत के लिहाज से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments