Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिनवरात्र के लिए मंदिरों में तैयारियां पूरी,बुधवार को पहले पूजी जाएगी शैलपुत्री

नवरात्र के लिए मंदिरों में तैयारियां पूरी,बुधवार को पहले पूजी जाएगी शैलपुत्री

देहरादून: चैत्र नवरात्र बुधवार को शुरू हो जाएंगे। इसके लिए के लिए बाजार सज गए हैं। मंगलवार को को नवरात्र के लिए लोगों ने पूजन सामग्री की खरीदारी की जिससे बाजारों में चहल पहल देखने को मिली। साथ ही मंदिरों को भी भव्य तरीके से सजाया गया है। बुधवार को नवरात्र के पहले दिन माता का प्रथम रूप शैलपुत्री पूजी जाएगी। लोग इसकी तैयारी में जुट गए हैं।

प्रदेश की रांजधानी देहरादून में महाकालिका मंदिर व अन्य मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है। साथ ही घरों में भी श्रद्धालुओं ने साफ सफाई कर माता का घट स्थापित करने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। नवरात्रों के अवसर पर मंदिरों में पाठ आदि करने के लिए भी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

वहीं परवादून व पछवादू के मदिरों में भी भव्य सजावट देखने को मिली। आसपास के शीतला माता मंदिर,  समेत विभिन्न देवी मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां चल रही हैं। नवरात्र के लिए बाजारों में रौनक भी बढ़ गई है। नगर समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने मां दुर्गा के पूजन के लिए चुनरी, माता रानी के वस्त्र, श्रृंगार पिटारी, कन्या पूजन के लिए चुनरी, फल, बताशे, मिठाई, मां की मूर्ति आदि की खरीदारी की। बाजार में देवी के श्रृंगार का सामान 10 से 300 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments