Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या,दस साल के बेटे...

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या,दस साल के बेटे ने खोला राज

देहरादून: रविवार की सुबह डीआइटी के समीप मक्कावाला में मिले व्यक्ति का शव नका खुलासा मित्र पुलिस ने चंद घंटों में कर दिया है। मृतक के शरीर पर चाकू के निशान थे। पुलिस पूछताछ में मृतक के दस साल के बेटे ने देर रात हुई घटना का पूरा राज खोल दिया। घटनाक्रम के अनुसार मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह राजमिस्त्री का काम करने वाले अमजद का शव घर के पीछे नाले मे पड़ा मिला था। उसके शरीर पर चाकू के निशान थे। इस मामले में परिजनों से पूछताछ करने के बाद मृतक के दस वर्षीय पुत्र ने पुलिस के सामने सारी वारदात का राज खोल दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने देर रात पहले तो उसका गला दबाया फिर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी जिसके बाद शव को नाले मे फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बच्चे है और वह मक्कावाला क्षेत्र में पिछले चालिस साल से निवास कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजने के साथ ही आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments