Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeहादसास्कॉर्पियो व कार की भिड़ंत में मां-बेटी समेत तीन की मौत,चार घायल

स्कॉर्पियो व कार की भिड़ंत में मां-बेटी समेत तीन की मौत,चार घायल

देहरादून: यूपी के महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। स्कॉर्पियो व कार की भिड़ंत में मां-बेटी समेत तीन की मौत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार मिलकीपुरा निवासी हल्कू सेन की पुत्री पूजा सेन (28) गर्भवती थी। डिलीवरी कराने के लिए मां गुड्डो सेन (55) व चालक देवेंद्र कार से मध्यप्रदेश के छतरपुर अस्पताल जा रहे थे। हाईवे पर ऊजरा पावर हाउस के पास सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

दोनों वाहनों में सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची मध्यप्रदेश के गढ़ी मलहरा थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। कार सवार गुड्डो सेन, उसकी पुत्री पूजा और चालक देवेंद्र की मौके पर मौत हो गई जबकि स्कॉर्पियो सवार चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सड़क दुर्घटना में मां-बेटी समेत तीन की मौत से मोहल्ले में मातम छा गया। परिजनों में रोना-पीटना मचा रहा। हादसा मध्यप्रदेश क्षेत्र में होने के चलते वहां की पुलिस जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments