Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeपर्यटन14, 15 व 16 अप्रैल को रहेगा रूट डाइवर्ट, कैंची धाम मार्ग...

14, 15 व 16 अप्रैल को रहेगा रूट डाइवर्ट, कैंची धाम मार्ग पर भी होगा डायवर्जन

देहरादून: अगर आप अगले तीन दिन कही बाहर जाने का सोच रहे है तो आपको बता दें कि 14, 15 व 16 अप्रैल को अवकाश होने पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के उमड़ने की संभावना है। जिसको ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है।

जगह-जगह जाम न लगे, इसके लिए हल्द्वानी के साथ ही कैंची धाम मार्ग पर भी रूट डायवर्जन किया गया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि यात्रियों व पर्यटकों को कोई परेशानी न हो, इसलिए रूट बदला जा रहा है।

यात्री ध्यान दें

रोड डाइवर्ट के दौरान रामपुर रोड से आने वाले यात्री वाहन शीतल होटल तिराहा से तीनपानी व गौला बाइपास को जाएंगे, बरेली रोड से आने वाले यात्री वाहन तीनपानी से गौला बाइपास होकर नैनीताल व भीमताल-भवाली से अल्मोड़ा को जाएंगे, रामपुर रोड से आने वाले वाहन पंचायत घर तिराहे से आरटीओ रोड को जाएंगे, बरेली रोड से आने वाले वाहन मोतीनगर से गन्ना सेंटर तिराहा होकर पंचायत घर से आरटीओ रोड को जाएंगे I वहीं, टनकपुर, खटीमा, चोरगलिया रोड से आने वाले वाहन खेड़ा तिराहे से स्टेडियम रोड होकर मोतीनगर से पंचायत घर होकर आरटीओ रोड को जाएंगे, नैनीताल से आने वाले यात्री वाहन ज्योलिकोट से काठगोदाम होते हुए जाएंगे, नौकुचियाताल, सातताल, भीमताल जाने वाले वाहन काठगोदाम अमृतपुर को जाएंगे और मुक्तेश्वर, कैची जाने वाले यात्री वाहन ज्योलीकोट भवाली मार्ग का प्रयोग करेंगे

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments