Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधविषाक्त पदार्थ खाने से युवक युवती बेहोश

विषाक्त पदार्थ खाने से युवक युवती बेहोश

भीमताल: उत्तराखंड में भीमताल के एक बोट संचालक के होश उस वक्त उड़ गए, जब उसकी नौका पर सवार एक युवक-युवती की हालत बिगड़ने लगी। युवक के मुंह से जहां झाग निकल रहा था तो वहीं युवती बेहोश हो गई थी। आनन फानन में उन्हें किनारे पर लाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से जब दोनों को अस्पाल पहुंचाया तो डॉक्टर ने बताया कि इन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया।

जांच करने पर दोनों की पहचान विकासखंड धारी के एक गांव की मिली। प्रारंभिक जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत चिंताजनक बताते हुए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि घटना मंगलवार शाम पांच बजे की है।

भीमताल में नौका विहार कर रहे एक युवक के मुंह से झाग निकलने लगा और युवती बेहोश हो गई। बोट संचालक दोनों को झील से किनारे लाए। इसके बाद पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। युवती ने बताया कि दोनों पति-पत्नी हैं। थानाध्यक्ष के मुताबिक दोनों ने संभवतः विषाक्त पदार्थ खाया होगा। जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments