Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधएसटीएफ ने फरार चल रहे हत्यारे को किया गिरफ्तार

एसटीएफ ने फरार चल रहे हत्यारे को किया गिरफ्तार

मंदी हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखण्ड एसटीएफ ने हत्या मामले में फरार चल रहे एक ईमामी बदमाश को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा उत्तराखंड के ईनामी अपराधियों के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम में एसटीएफ टीम ने 04 हत्याओं में शामिल एक कुख्यात हत्यारे को मण्डी,हिमाचल प्रदेश में जाकर दबोच लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि एसटीएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना लक्सर क्षेत्र में 06 मई 2021 को खेड़ी खुर्द लक्सर में घटित चौहरे हत्याकांड में शामिल आरोपी याद हुसैन पुत्र ताहिर निवासी  खेड़ी खुर्द लक्सर, हरिद्वार जिसकी गिरप्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है, मौजूदा समय में मण्डी, हिमाचल प्रदेश में छिप कर रह रहा है, इस सूचना के पर एसटीएफ की टीम ने मंडी हिमाचल प्रदेश में दबिश देकर आरोपी याद हुसैन को गिरप्तार कर देर रात थाना लक्सर में दाखिल कराकर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार 06 मई 2021 को ’खेड़ी खुर्द में 4 लोगों’ की हत्या कर दी गयी थी,  जिस संबंध में कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से आरोपी याद हुसैन लगातार फरार चल रहा था और अलग अलग जगह रह रहा था I जिसके बाद उसे मण्डी हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया ।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments