Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधखाई में गिरी कार्यक्रम से लौट रही कार, एक की मौत, पांच...

खाई में गिरी कार्यक्रम से लौट रही कार, एक की मौत, पांच घायल



नैनीताल :सोमवार देर रात धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग पर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
धारी पुलिस चैकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे एक ऑल्टो कार लोहाघाट से धारी की ओर जा रही थी। जिसमें सवार सभी लोग एक पारिवारिक सगाई कार्यक्रम में लोहाघाट गए हुए थे। वहां से लौटते समय चोरलेख के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉ. जयमाला ने बताया कि नवीन चंद्र पुत्र सेवक राम निवासी ग्वालाकोट (अघरिया) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। वहीं विमला देवी, ईश्वरी राम, दीपक चंद्र, बुद्धि राम और गीता के घायल होने पर प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments