Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeअपराधभिखारिन का अप्राकृतिक लैंगिक उत्पीड़न करने के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार

भिखारिन का अप्राकृतिक लैंगिक उत्पीड़न करने के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार

हरिद्वार: दान के पैसे न बांटने पर भिखारिन का उसके ही साथ की चार भिखारिन महिलाओं ने अप्राकृतिक लैंगिक उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज कनखल निवासी पीड़िता द्वारा थाना श्यामपुर पर हरकी पैड़ी क्षेत्र में भीख मांगने वाली 4 अन्य महिलाओं द्वारा झोपड़ी के अंदर पीड़िता के साथ अप्राकृतिक लैंगिक उत्पीड़न करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चारों महिलाओं को शनि देव मंदिर चीला रोड से पकड़ लिया।

गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि किसी दानदाता द्वारा हर की पौड़ी क्षेत्र में कपड़े व 50 हजार रूपये गुप्त दान के तौर पर दिए गये थे, जो सभी में बंटने थे परंतु सारे पैसे कनखल निवासी (पीड़िता) महिला अपने घर शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश ले गई। जिस कारण गुस्से में उसको सबक सिखाने के उद्देश्य से उन्होने यह काम किया। बहरहाल पुलिस ने गिरफ्तार चारों महिलाओं का मेडिकल कराने के बाद उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments