Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधअनैतिक गतिविधियों के अंजाम देने वाले  होटल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

अनैतिक गतिविधियों के अंजाम देने वाले  होटल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

रुद्रपुर:  एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य ने सूचना पर बाजपुर क्षेत्र के हलो होटल में कार्रवाई की। इस दौरान होटल में लंबे समय से चल रहा अनैतिक धंधे का पर्दाफाश हुआ। होटल से होटल संचालक समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया। इसके साथ ही होटल से नाबालिग को भी कब्जे में लिया।

पुलिस के मुताबिक होटल में आए दिन नाबालिग स्कूली बच्चियों को लाया जाता है। जिस कारण यह माहौल काफी गंदा हो रहा है। इसकी सूचना टीम को किसी व्यक्ति ने दी।

सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि टीम प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। होटल के एक कमरे से नाबालिग युवती और एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। कस्टमर एंट्री रजिस्टर चेक करने पर रजिस्टर में बिना आईडी प्रूफ लिए बिना एंट्री के दोनों को रखा पाया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ पर नाबालिग बालिका के बैग से स्कूल की 1 जोड़ी ड्रेस व नोटबुक आदि बरामद हुए। पुलिस को बालिका द्वारा बताया गया कि वह कक्षा 12 में पडती है। घर से स्कूल आते जाते मोहम्मद मोनिश कई समय से उसके साथ दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर मोहम्मद मोनिश ने स्कूल छोडने की बात कहकर बरदस्ती उसे अपनी कार बोलेरो मैं बैठा लिया और कार में नाबालिग बालिका के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

जिसके बाद उसने नाबालिक को डरा धमकाकर केहालो होटल बाजपुर में ले गया। वहा होटल संचालको से मिलकर कमरा लेकर युवती को कमरे में ले गया। उसकी अश्लील वीडियो  बना ली। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।

होटल संचालक प्रीतपाल सिंह व परमिंदर सिंह ने पूछताछ पर बताया कि वह बिना आईडी के कमरा देने और उनके साथ आए युवती के नाम की इंट्री किए बिना कमरा देने पर कस्टमर से 500-1000 रुपए तक कमीशन लेते है। सीओ ने बताया कि होटल संचालकों द्वारा नाबालिग  को बिना आईडी प्रूफ लिए व बिना एंट्री किए होटल में कमरा देने और उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने के जुर्म में होटल संचालक सहित 3 व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार कर नाबालिक को परिजनों के पास भेज दिया गया हैं।  

इस मामले में थाना बाजपुर में अंतर्गत धारा 370 ,376, 363 ,120 बी ,201 आईपीसी धारा 5, 6, 21 पोक्सो अधिनियम व 67 आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस तरह के धंधा चलाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने संबंधित थानाध्यक्षों को होटलों में चैकिंग की जाने के निर्देश दिए।

आरोपियों में मोहम्मद मोनिश निवासी मुंडिया पिस्तौल ईदगाह थाना बाजपुर, रमिंदर सिंह निवासी केहलो होटल बाजपुर, प्रितपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 1 जसपुर खुर्द काशीपुर थाना आईटीआई को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से मोबाइल फोन, नकद  धनराशि 4,300 रुपए, बुलेरो कार, कस्टमर एंट्री रजिस्टर, स्कूल बैग, ड्रेस, नोट बुक आदि आपतिजनक सामग्री बरामदा किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments