Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डबिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने किया विद्युत कार्यालय का घेराव

बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने किया विद्युत कार्यालय का घेराव

हल्द्वानी: बिजली कटौती के विरोध में इंदिरा नगर निवासियों के साथ युवा कांग्रेस निर्वाचित जिला उपाध्यक्ष अरबाज खान के नेतृत्व में देर रात टी पी नगर विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव किया गया। अरबाज खान ने बताया कि एसडीओ महोदय नें कॉल रिसीव नहीं की विद्युत विभाग अधिशासी अभियंता तिकोनिया कार्यालय नंबर स्विच ऑफ था।

उन्होंने बताया कि वह लगातार 2019 से विभाग को जानकारी दे रहे है। इंद्रानगर की हाई टेंशन लाइन जिसकी वजह से कई मृत्यु हो गई है। वहां सेफ्टी वायर या सुरक्षा जाल लगाए जाए मगर विभाग द्वारा इसकी अनदेखी की जा रही है।

इंदिरा नगर निवासी घरों से बाहर निकले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा उपाध्यक्ष नाजिम अंसारी नें जल्दी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की I उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो यूथ कांग्रेस आम जनमानस को लेकर आंदोलन करेंगे। जिसके बाद तत्काल ही लाइट सुचारु कराई गई।

इस मौके पर तस्लीम अंसारी, मो.लुकमान, मो.शाद, शाहरुख़ खान, परवेज, अजहर, शाहवेज खान, आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments