Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्ड22 मई को खुलेंगे श्री मद्महेश्वर जी के कपाट

22 मई को खुलेंगे श्री मद्महेश्वर जी के कपाट

रूद्रप्रयाग: श्री मद्महेश्वर की उत्सव डोली नये अनाज का भोग लगने के बाद विधि-विधान से पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में स्थापित हुई।

आज यहां रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में पुजारी बागेश लिंग ने पूजा अर्चना संपन्न की। शनिवार प्रातः साढे सात बजे द्वितीय केदार बाबा मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली अन्य देवडोलियों के साथ श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री मद्महेश्वर धाम प्रस्थान किया। विभिन्न स्थानों पर भत्तफों को दर्शन देते हुए प्रथम पड़ाव रांसी पहुंचेगी।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय तथा मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया कि श्री मद्महेश्वर यात्रा की तैयारियों के लिए निर्देश दिये गये हैं। मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह के मद्महेश्वर यात्रा की तैयारियों के आदेश के बाद मंदिर समिति का अग्रिम दल श्री मद्महेश्वर मंदिर यात्रा तैयारियों में जुटा हुआ है।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली के मंदिर परिसर में विराजमान होने के अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, शिवसिंह रावत, देवानंद गैरोला, पुजारी शिवशंकर लिंग, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, रविंद्र भटृ, प्रशासनिक अधिकारीध् देवरा प्रभारी रमेश नेगी, प्रेम सिंह रावत, डोली प्रभारी दीपक पंवार, वीरेश्वर भटृ आदि मौजूद रहे।

श्री बदरीनाथकृ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज श्री मद्महेश्वर जी की डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से प्रथम पड़ाव श्री राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंचेगी। 21 मई को बाबा की उत्सव डोली गोंडार गांव प्रवास के लिए पहुंचेगी। 22 मई प्रातः गोंडार से उत्सव डोली श्री मद्महेश्वर पहुंचेगी तथा पूर्वाह्न को श्री मद्महेश्वर जी के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुलेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments