Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधससुर-दामाद मिलकर करते थे स्मैक तस्करी,दामाद गिरफ्तार,ससुर फरार

ससुर-दामाद मिलकर करते थे स्मैक तस्करी,दामाद गिरफ्तार,ससुर फरार

देहरादून: उत्तराखण्ड एसटीएफ ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने ससुर के साथ मिलकर तस्करी के काम को अन्जाम देता था। पकड़ा गया आरोपी अपनी शादी की साल गिरह के लिए स्मैक लेकर आया था। आरोपी के ससुर की तलाश की जा रही है।

एसपी एसटीएफ चंद्रमोहन नेगी ने बताया कि एसटीएफ की एएनटीएफ टीम ने थाना रायवाला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन पानी फ्लाई ओवर के पास से आरोपित कपिल देव निवासी ग्राम कंडोली, चिड़ोवाली रायपुर से 207 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

आरोपित कपिल अपने ससुर आनंद कुमार निवासी मण्डावली जिला बिजनौर उत्तरप्रदेश के साथ मिलकर स्मैक की तस्करी करता थाा। ससुर बरेली से तौसिफ खान नाम के व्यक्ति से स्मैक लाकर अपने दामाद कपिल तक पहुंचाता था।

पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि कपिल देव अपने ससुर आनन्द कुमार के साथ रायपुर क्षेत्र में पिछले काफी समय से स्मैक की बिक्री कर रहा था। पूछताछ में कपिल ने बताया कि वह यह धन्धा अपने ससुर आनन्द कुमार के साथ मिलकर करता है। उसका ससुर आनन्द जनपद बरेली के तौसिफ खान से स्मैक खरीदकर लाता तथा स्थानीय स्तर पर बेचने के लिये कपिल देव को देता है।

कपिल देव पिछले कई मामलों में जनपद देहरादून के कई थानों से जेल जा चुका है। जिसमें से एक मामला रायपुर थाने में ड्रग्स की तस्करी को लेकर भी दर्ज है। पकड़े गये नशा तस्कर की 20 मई को शादी की सालगिरह थी, जिसके लिये उसने एक पार्टी का आयोजन भी किया था। उसका ससुर आनन्द कुमार अपने दामाद की पार्टी के आयोजन में लगा था। कपिल की गिरफ्तारी के बाद उसका ससुर फरार हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments