Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्ड31 मई को निर्जला एकादशी, भगवान विष्णु को ऐसे करें प्रसन्न

31 मई को निर्जला एकादशी, भगवान विष्णु को ऐसे करें प्रसन्न

देहरादून: विष्णु भगवान की कृपा पाने के लिए भक्तगण उनके लिए कई व्रत रखते हैं जिनमें सबसे अधिक महत्व रखने वाला है एकादशी व्रत I इस साल 31 मई को यह व्रत पड़ रहा है। अगर आप चाहते हैं कि विष्णु भगवान की कृपा आप पर बरसे और आपके घर में धन की कमी न हो तो आप इसके लिए विशेष तौर से भगवान विष्णु की अर्चना करने के साथ -साथ किसी ब्राह्मण, गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न, वस्त्र, बिस्तर और छाता दान करेंगे तो आपको लाभकारी फल मिलेंगे। इसी के साथ ही इस दिन मां तुलसी की पूजा भी करनी चाहिए।

पंडित उदय शंकर भट्ट ने इस बारे मेंजानकारी देते हुए कहा कि ज्येष्ठ माह की एकादशी को निर्जला एकादशी कहा जाता है। इस दिन श्रीहरि यानी भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। क्योंकि ज्येष्ठ के महीने में बहुत गर्मी होती है इसीलिए दान के रूप में राहगीरों के लिए प्याऊ खोलना या जल दान करना चाहिए यानी राहगीरों को पानी पिलाना चाहिए और इसी के साथ ही गरीबों को छाता आदि दान करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ लक्ष्मी स्वरूप तुलसी की पूजा भी की जाती है। भगवान को आराध्य मानते हुए दूध, दही, शक्कर आदि से पूजन -अभिषेक करना चाहिए। व्रती को इस एकादशी के दिन पानी नहीं पीना चाहिए और द्वादशी को भगवान विष्णु की आराधना के बाद ही व्रत खोलना चाहिए।

साथ ही उन्होंने बताया कि ध्यान रहे कि इस दिन तुलसी के पत्ते बिल्कुल ना तोड़ें. माना जाता है कि एकादशी और रविवार के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। उनका कहना है कि तुलसी की पूजा करनी है तो तीन-चार दिन पहले पत्ते तोड़ कर रख लेने चाहिए या फिर झड़े हुए पत्तों का प्रयोग पूजा में करना चाहिए। निर्जला एकादशी के दिन दान करने से लाभकारी फल मिलते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments