Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डविश्व माहवारी दिवस पर महिलाओं को दी जरूरी जानकारी

विश्व माहवारी दिवस पर महिलाओं को दी जरूरी जानकारी

अंदरूनी बीमारियों से बचने को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

हल्द्वानी: एनसीडब्ल्यू डीसी की टीम के द्वारा राम जी बैंकट हॉल खेड़ा गौलापार हल्द्वानी में विश्व माहवारी दिवस मनाया गया। विश्व माहवारी दिवस हर साल 28 मई को मनाया जाता है I एनसीडब्ल्यू डीसी की टीम बहुत समय से पैड यात्राएं कर रही है ग्रामीण क्षेत्र और झुग्गी झोपडियों कि महिलाओं के पास जाकर पूरी टीम महिलाओं को जागरूक करती है I

यात्रा के दौरान महावारी के समय किस तरह सफाई रखनी है और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए उसकी जानकारी देती है। पूरी टीम अवेयर और  हाइजीन कार्यक्रम करती है और गरीब महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन भी वितरित करती है I विश्व महावारी दिवस के उपलक्ष में एनसीडब्ल्यू डीसी की टीम के द्वारा महिलाओं को सैनिटरी नैपकिंस कोल्ड्रिंक और बिस्किट वितरित किए गए।

राष्ट्रीय सचिव चंपा त्रिपाठी ने बताया की घरेलू कपड़ा प्रयोग में लाने से और सफाई ना रखने से महिलाओं को बहुत सारी अंदरूनी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है इसीलिए हम ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को जागरूक कर रहे और सैनिटरी नैपकिंस वितरित कर रहे हैं कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सचिव चंपा त्रिपाठी और प्रदेश महासचिव भवानी बिष्ट के द्वारा किया गया I

इस कार्यक्रम में टीम के पदाधिकारी मंजू साह चंपा चिलबाल सुरेश कपिल नलिनी त्रिपाठी नीता आर्य निर्मला पांडे शरीफ खान लक्ष्मी नारायण सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर जोगेन्द्र सिंह रौतेला को टीम ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया । इस कार्यक्रम का संचालन  युनिष्का बिष्ट और  प्रणये वाली के द्वारा किया गया। लेडी डॉक्टर सीमा कोहली, एकनीता रूकवाल, के द्वारा महिलाओं को अवेयर कराया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments