Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में...

कैबिनेट मंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया| इस अवसर पर वित्त मंत्री व शहरी विकास मंत्री भी मौजूद रहें|

प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज के दिन सन 1826 में पहला हिन्दी समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड कोलकत्ता से प्रकाशित हुआ था। तब से आज तक समाचार पत्रों का चलन व व्यवहार बदला है। पहले सुबह होते ही सबसे पहले अखबार देखते थे।

उन्होंने कहा कि जबसे इलेक्ट्रानिक मीडिया सामने आया ‘समाचार थोड़ी देर बाद दिखाई देता था, लेकिन अब सोशल मीडिया का समय चल रहा है, जिसमें तुरन्त आपको समाचार या सूचना मिल जाती है। लेकिन इस पर कितना विश्वास किया जाये, यह विचारणीय है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज बहुत सक्रिय है। आज भी अखबारों की विश्वसनीयता है, उसकी जिम्मेदारी है| उसकी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है, जबकि सोशल मीडिया पर आप उस तरह विश्वास नहीं कर सकते हैं l

कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अगरवाल ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है l अगर एक भी स्तम्भ कमजोर हो जायेगा तो लोकतंत्र चलना मुश्किल हो जायेगा।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों को सरकार द्वारा दी रही सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों के कल्याण के लिए और भी कदम उठाये जायेंगे।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया, महामंत्री मनोज रावत, महावीर अग्रवाल, मेयर अनीता शर्मा, व मीडिया जगत के प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंl

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments