Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधबाइक पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने कसा सिकंजा

बाइक पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने कसा सिकंजा

श्रीनगर: बाइक पर स्टंट करते हुए एक युवक का विडियो व्हात्सप्प पर काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं| जिसके चलते पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने वाहन की आरसी जब्त करते हुए वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार बिना हेलमेट, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाना आदि धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में पौड़ी पुलिस ने स्टंटबाज पर नकेल कसी। शुक्रवार को बाइक पर स्टंट करते हुए युवक का व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे वीडियो का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी यातायात को उक्त वाहन चालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

वायरल वीडियो के बारे में पता चला कि उक्त वीडियो श्रीनगर नैथाना पुल का है। तत्पश्चात वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन स्वामी का पता लगाकर यातायात उप. निरीक्षक नीरज शर्मा द्वारा उक्त वाहन की आरटी जब्त करते हुए वाहन स्वामी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत चालान की कार्रवाई की  गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments