Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधहत्या के बाद शव के किए टुकड़े, बॉडी पार्ट्स को कुकर में...

हत्या के बाद शव के किए टुकड़े, बॉडी पार्ट्स को कुकर में उबाला

मुंबई: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की न केवल निर्दयीता से हत्या कर दी, बल्कि उसकी बॉडी के पेड काटने की मशीन से कई टुकड़े कर दिए। दरिंदे का जब इतने पर भी मन नहीं भरा तो उनको बॉडी पार्ट्स को प्रेशर कुकर में उबाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

मामला मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर पुलिस स्टेशन की गीता-आकाशदीप सोसायटी का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया है कि सोसायटी की 7वें फ्लोर पर 56 वर्षीय मनोज साहनी अपने 36 वर्षीय प्रेमिका सरस्वती वैद्द के साथ लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इस बीच कुछ दिनों से आसपास के लोगों को मनोज के फ्लैट से दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस का कहना है किचन में तीन बाल्टी मिली हैं। जिनमें खून भरा हुआ था और सरस्वती के शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में करके उन बाल्टियों में भार गया था। टुकड़े खून में डूबे हुए थे। पुलिस को पता चला है कि शव के कई टुकड़े उसने प्रेशर कुकर में उबाले हैं। पुलिस के मुताबिक हो सकता है कि उसने ऐसा सबूत मिटाने और बदबू मिटाने के लिए किया हो।

पुलिस का कहना है कि मृतक महिला सरस्वती के बाल बेडरूम में रखे मिले हैं। हॉल से तीन चेनसॉ, कमरे में फैली हुई ढेर सारी काले रंग की पॉलीथीन और कई सारे एयर फ्रेशनर भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार मनोज और सरस्वती का किसी बात पर विवाद हो गया था।

इस दौरान गुस्से के कारण मनोज के सिर पर खून सवार हो गया और उसने सरस्वती की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी चेनशॉ ( पेड़ कटर ) लेकर आया और शव को कई टुकड़ों में बांट दिया। यही नहीं आरोपी ने बदबू व शव मिटाने के लिए शव के टुकडे कर प्रेशर कुकर में उबाल दिए। पुलिस ने शव के टुकड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए भिजवा दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments