Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeहादसाखाई में गिरी कार, पांच घायल

खाई में गिरी कार, पांच घायल

टिहरी: गुरुवार सुबह एक कार कार के खाई में गिरने के कारण इसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना थत्यूड़ के अंतर्गत बिलौंदी पुल के पास थत्यूड़ से चंबा की तरफ आ रही कार खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष थत्यूड़ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकाला। घटना गुरुवार सुबह 6.25 की है। सुबह ही कार सड़क से गहरी खाई में गिर गई।

कार के खाई में गिरने से उसमें सवार पांच यात्री घायल हो गए। घायलों की पहचान हो गई है। इसमें चालक रोशन जगूड़ी है, जिनकी उम्र 38 साल है, ये उत्तरकाशी के जगड़ गांव के रहने वाले हैं। इसके अलावा सुमन थपलियाल, इनकी उम्र 35 साल है, ये उत्तरकाशी के पोखरी के रहने वाले हैं। इनके अलावा शुभम भी घायल हुए हैं, इसकी उम्र 25 साल है और वह रुद्रप्रयाग के मयाली के रहने वाले हैं।

घायलों में अनीता देवी भी शामिल हैं, ये टिहरी गढ़वाल के कंडीसौड़ की रहने वाली हैं। इनके अलावा शिक्षा, जिसकी उम्र 18 साल है, वह उत्तरकाशी के पुजार गांव की रहने वाली है, इस कार दुर्घटना में घायल हो गई है।

इस कार हादसे में पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।  घायल यात्रियों को देहरादून अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। यहां इन पांचों का इलाज जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments